कोलकाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को दिए बयान में उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उभार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशासनिक विफलताओं और बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण का परिणाम है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा, 'अगर ममता बनर्जी ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती तो भाजपा के लिए यहां जगह नहीं बनती।'
राहुल ने इस चुनाव को वैचारिक संघर्ष बताते हुए दावा किया कि भाजपा को केवल कांग्रेस ही चुनौती दे सकती है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा पर संविधान विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया।।साथ ही कहा कि कांग्रेस देश की विविधता, भाषाओं और संस्कृतियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा इसे कमजोर करना चाहती है। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उनका वीडियो साझा करते हुए 'थैंक्यू' कहा। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है, खासकर तब जब टीएमसी और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा हैं।

Journalist खबरीलाल