Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: सुबह-सुबह हुगली तट पर पहुंचे पीएम मोदी, किये नौका विहार :

post

बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अलग और आध्यात्मिक रूप शुक्रवार सुबह कोलकाता की हुगली नदी के तट पर देखने को मिला। गुरुवार को नदिया और दक्षिण 24 परगना में विशाल जनसभाओं को संबोधित करने, बेलूर मठ में आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने और हावड़ा की सडक़ों पर जनसैलाब के बीच रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम कोलकाता स्थित राजभवन (अब लोकभवन) में किया।

शुक्रवार की अलसुबह वे हुगली के तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि हाथ में कैमरा थामे प्रकृति और जनजीवन के सुंदर दृश्यों को भी कैद किया। प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए बंगाल की संस्कृति और गंगा के साथ उसके अटूट रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा का स्थान अत्यंत विशेष है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, मां गंगा का पावन जल एक पूरी सभ्यता की कालातीत भावना को अपने भीतर संजोए हुए है। नौका पर सवार होकर शांत चित्त मुद्रा में हाथ में कैमरा लिए प्रधानमंत्री की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हुगली के तट पर बिताए समय के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद स्थानीय नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने नाविकों के कठिन परिश्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके कर्मठ स्वभाव को प्रेरणादायक बताया। यह यात्रा केवल आध्यात्मिक नहीं थी, बल्कि इसमें राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का भी पुट दिखा। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner