Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया:

post

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 54वां मुकाबला खेला गया। रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने MI को 2 विकेट से हराया। अंतिम गेंद तक पहुंचे इस मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने अपनी टीम के लिए बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 166 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में इस स्कोर को हासिल कर लिया।

मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के नायक हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या रहे। इस बार उन्होंने गेंद से ज्यादा बल्ले से अपना दम दिखाया। मुंबई के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी शुरुआत में ही विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल और कप्तान रजत पाचीदार जैसे बल्लेबाजों का विकेट खो चुकी थी।

इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने खूब संघर्ष किया, लेकिन अपना विकेट नहीं खोने दिया। उन्होंने टीम को जीत के करीब ले जाकर ही अपना विकेट गंवाया। क्रुणाल पांड्या ने रायपुर की इस मुश्किल पिच पर 46 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

क्रुणाल पांड्या के अलावा जैकब बैथल ने 27 रन बनाए। बैथल ने पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। इसके अलावा देवदत्त पाडिक्कल 12, जितेश शर्मा 18 और अंत में भुवनेश्वर कुमार ने मैच जीताऊ 7 रन बनाए। मुंबई के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दीपक चहर ने भी 2 विकेट लिए। वहीं, एम गजनफर और राज बावा को 1-1 विकेट मिला।

टॉस हारकर आरसीबी के सामने पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में रयान रिकेल्टन को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद रोहित शर्मा 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह बिना खाता खोले आउट हुए।

28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही एमआई की पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। विल जैक्स सिर्फ 10 रनों का ही योगदान दे सके, जबकि राज बावा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए।

कॉर्बिन बॉश 5 और दीपक चाहर एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। वहीं, जोश हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner