Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले में नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन से किया जा रहा जनजागरण :

post

संवाददाता/सौरभ साहू , जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

सूरजपुर दिनांक 14 मई 2026/ जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन  के माध्यम से 13 मई से 15 मई 2026 तक  प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों तक जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं।

अभियान के प्रथम दिवस 13 मई को नगर पंचायत प्रेमनगर, तहसील प्रेमनगर, तहसील रामानुजनगर तथा नगर पंचायत परिषद सूरजपुर एवं तहसील सूरजपुर क्षेत्र के साप्ताहिक हाट-बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रेमनगर साप्ताहिक बाजार, रामानुजनगर बाजार, पुराना बस स्टैंड सूरजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आमजन को जनगणना के महत्व, उसके सामाजिक एवं विकासात्मक लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें और शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावी प्रस्तुति देकर लोगों को जनगणना की आवश्यकता और उसकी उपयोगिता से अवगत कराया। इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner