रायपुर, 15 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। आरंग विकासखंड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम समोदा निवासी श्रीमती दामिनी देवदास एवं खुशबू सोनवानी के आवेदन पर जल्द ही राशन कार्ड बनाया गया।
श्रीमती दामिनी देवदास ने कहा कि मैं आज सुशासन तिहार में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसके बाद जल्द मुझे राशन कार्ड प्रदान किया गया । मैं पिछले 4 साल से राशन कार्ड बनवाना चाहती थी लेकिन किसी कारणवश नहीं बन पाया था । अब सुशासन तिहार में तुरंत बन गया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करती हूं।
श्रीमती खुशबू सोनवानी ने बताया कि पहले मेरा राशन कार्ड नहीं बना था अब सुशासन तिहार में आवेदन के बाद जल्द मेरा राशन कार्ड बन गया। अब मुझे और मेरे परिवार को राशन से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल