Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने वार्डों का किया सघन निरीक्षण :

post

निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने वार्डों का सघन निरीक्षण कर बारिश पूर्व नालों की सफाई की प्रगति प्रत्यक्ष देखी, बारिश पूर्व नालों की सफाई तेज गति से करवाने दिए निर्देश। उदया सोसायटी टाटीबंध में गन्दे पानी की निकासी हेतु सर्वे कर नाला बनाने प्रस्ताव देने, रिंग रोड नाला सफाई हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर समन्वय से बारिश पूर्व सफाई करवाने कहा।रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने विभिन्न नालों की बारिश पूर्व सफाई के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर बारिश के पूर्व नाला सफाई निकास कायम करने तेज गति से करवाने के जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए, व्यवहारिक रूप से आवश्यकता के अनुसार पोकलेन मशीन लगवाकर बड़े नालों में बारिश पूर्व सघन सफाई निकास हेतु करवाने के निर्देश दिए.

आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 8 अंतर्गत उदया सोसायटी टाटीबंध में गन्दे पानी का सुगम निकास करवाने क्षेत्र का शीघ्र सर्वे कर आवश्यकता के अनुसार नाला निर्माण किये जाने प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु डीपीआर सहित प्रस्तुत करने और क्षेत्र में राज्य लोक निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर बारिश पूर्व तत्कालीन सफाई करवाकर सुगम निकासी पूर्व निश्चित करने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा को स्थल पर निर्देशित किया. आयुक्त ने टाटीबंध ढांचा भवन और बिजली ऑफिस लाईन में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर नाला चौड़ीकरण शीघ्र सुगम निकासी हेतु करवाने बैठक रखकर समन्वय बनाकर कार्य करवाने के निर्देश दिए. आयुक्त संबित मिश्रा ने जोन 1 के मुर्राभट्ठी, गुढ़ियारी दही हाण्डी मैदान के पास नाला, गोगांव नाला की सफाई का निरीक्षण नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय,  जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया और तेजी से नाला सफाई करने के निर्देश दिए.

आयुक्त ने जोन 2 क्षेत्र में रजबंधा मैदान, सुभाष नगर मौदहापारा, चार मुहा नाला, वेगन रिपेयर शाप (डब्ल्यू आरएस नाला ) की बारिश पूर्व सफाई की प्रगति का अवलोकन किया और तेजी से बारिश पूर्व नाला सफाई करवाने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया को दिए. अगले 4-5 दिन में नाला सफाई कार्य तेजी से करवाकर बारिश पूर्व सुगम निकास कायम करने निर्देशित किया और व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार बड़े नालों की सफाई पोकलेन मशीन लगवाकर करवाने के निर्देश दिए.

आयुक्त ने रामनगर कबीर चौक , तेलघानीनाका चौक नाला, जी ई रोड में अनुपम गार्डन नाला की बारिश पूर्व सफाई कार्य की प्रगति का अवलोकन किया. आयुक्त ने बारिश पूर्व नालों की सफाई तेज गति से करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी कायम करने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए.

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने लगभग साढ़े तीन घण्टे तक लगातार बारिश पूर्व नालों की सफाई की प्रगति प्रत्यक्ष देखी. इस दौरान अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, श्री खीरसागर नायक सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner