रायपुर -आज रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 8 के तहत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र के तहत पुराना बाजार चौक सरोना में अधोसंरचना मद से 20 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित नवीन सामुदायिक भवन का फीता काटकर और 70 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से वार्ड 70 क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया सहित अन्य विविध नए विकास कार्य शीघ्र करवाने नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री विशेष शाह सहित नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, वार्डवासियों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर नागरिकों को अनुपम सौगात दी.नया सामुदायिक भवन उपलब्ध होने पर सरोना और उसके आसपास क्षेत्र के रहवासी नागरिकों को अपने सामाजिक, घरेलू, सांस्कृतिक, विविध आयोजन करवाने में सुविधा सहज प्राप्त हो गयी है.रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने वार्ड 70 क्षेत्र में पुराना बाजार चौक सरोना में नगरिकों को 20 लाख की लागत से निर्मित नए सामुदायिक भवन के लोकार्पण पर हार्दिक बधाई दी और नागरिकों से उसके संधारण में और स्वच्छ बनाये रखने सकारात्मक सहयोग देने की विनम्र अपील की. रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से वार्ड को स्वच्छ रखने और गर्मी में पेयजल की बचत करने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 8 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार 70 लाख में नई सीसी रोड, नाली, पुलिया, अन्य विविध नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा में सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. वार्डपार्षद श्री अर्जुन यादव ने संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में पुराना बाजार चौक सरोना में 20 लाख की स्वीकृत लागत से नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण और 70 लाख के नवस्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया.

Journalist खबरीलाल