घुंघराले बाल जितने सुंदर लगते हैं, उन्हें संभालना उतना ही मुश्किल होता है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में। जब पसीना, प्रदूषण और धूल-मिट्टी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में तेज धूप से बालों में मॉइश्चराइजर कम होने लगती है, इससे ये और भी ज्यादा रफ और डैमेज नजर आने लगते हैं।
लेकिन यह भी सच है कि कई लोग कर्ली बालों को संभालने का तरीका नहीं जानते हैं, सख्त कंघी से वे इन्हें इस तरह झाड़ते और बांधते हैं कि नेचुरल कर्ल खराब होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी घने-घुंघराले हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के दिए नुस्कों को ट्राई कर सकती हैं।
घुंघराले बालों की देखरेख के उपाय
हर्बल शैंपू का इस्तेमाल
बालों को साफ रखने के लिए शैंपू जरूरी है, लेकिन SLS और पैराबींस वाले केमिकल बेस्ड शैम्पू का उपयोग बालों के लिए हानिकारक है। ऐसे में हर्बल शैम्पू का उपयोग करना बेहतर होगा। बाजार में ऐसे कई हर्बल शैंपू मौजूद हैं, जो आपके कर्ल को परिभाषित करते है और बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के फ्रिज़ को संभालने में मदद करते है। भृंगराज, आंवला, ब्राह्मी, शिकाकाई और मेथी के बीज वाले शैंपू का उपयोग किया जा सकता है। इसका अर्क बालों के विकास को बढ़ावा देता है और घुंघराले बालों की सुंदरता बनाए रखने में भी मददगार होगा।

रोजमेरी या थाइम का हर्बल हेयर कंडीशनर
रोजमेरी बालों के लिए एक जादुई इंग्रेडिएंट है। अपने बालों से नेचुरल ऑयल को हटाने और उन्हें किसी भी नुकसान से बचाने के लिए धोने के बाद कंडीशनर का उपयोग करना अनिवार्य है। आपके बालों को रोज़मेरी और थाइम जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बने गहरे कंडीशनर की आवश्यकता होती है। ये शक्तिशाली जड़ी-बूटियां बालों को सुरक्षा, पोषण और घनापन देती है।
माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल
आपका बॉडी टॉवल आपके घुंघराले बालों को सुखाने के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। बालों को टूटने से बचाने और उन्हें नुकसान न पहुंचाने के लिए अपने बालों के लिए एक अलग माइक्रोफ़ाइबर तौलिया का उपयोग करें।
ज्यादातर लड़कियां तौलिया से जोर-जोर से रगड़कर बालों को सुखाती हैं। जबकि यह एक गलत तरीका है। इससे बालों के रोम नष्ट हो जाते हैं। इसलिए अपने बालों को सुखाने के लिए धीरे-धीरे दबाएं और जोर से रगड़ने से बचें।
सुलझाने का तरीका
कभी भी नहाने के तुरंत बाद अपने बालों को कंघी नहीं करनी चाहिए। जब तक बाल बहुत गीले हों और उनसे पानी टपक रहे हों, तब तक उन्हें कंघी नहीं करना चाहिए। इससे बालों की जड़ें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और अंततः बाल झड़ने लगते हैं। बालों को सुलझाने के दो तरीके हैं, पहला अपने बालों को सुलझाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें, दूसरा अपने घुंघराले बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

हेयर मास्क
हेयर मास्क आपके कर्ल की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसलिए बालों के लिए घर पर बने मास्क का इस्तेमाल करें या हर्बल हेयर मास्क लें। हेयर मास्क के लिए आधा कप दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने नम बालों पर लगाएं, अपने बालों को शॉवर कैप से ढकना न भूलें और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
कर्ली हेयर के लिए क्या न करें
- अपने बालों को हफ्ते में दो बार जरूर वऑश करें, क्योंकि इससे अधिक बार शैंपू करना आपके बालों को नुकसान पहुंचाएगा और आपके बालों से नमी भी खत्म होने लगेगी।
- अपने बालों को ब्रश करना बंद कर दें, क्योंकि यह केवल रोम छिद्रों को नुकसान पहुंचाता है और टूटने और उलझने का कारण बनता है।
- हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट वास्तव में किसी भी अन्य हेयर केयर रूटीन की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाते हैं, अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
- अपने बालों को बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर ट्रिम करवाएं, 3-6 महीने के बीच हेयर ट्रिमिंग का सेशन शेड्यूल करना याद रखें।

Journalist खबरीलाल