Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: उत्तर विधानसभा में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन :

post

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा जी के सतत प्रयासों एवं जनसेवा के संकल्प के फलस्वरूप राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना उसका प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश सरकार एवं स्थानीय निकायों के समन्वय से उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

कार्यक्रम में रायपुर की महापौर मीनल चौबे जी, वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य संतोष साहू, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक पुरन्दर मिश्रा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner