Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : भारत के हारते ही उछल पड़ी आयरलैंड की पूरी महिला क्रिकेट टीम, वीडियो में कैद हुआ ऐतिहासिक जीत का जश्न:

post

khabrilal

शुक्रवार, 26 जून को आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 34 रनों से पटखनी दी। विश्व चैंपियन टीम इंडिया को हराना आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक रहा। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब आयरलैंड की टीम ने किसी भी फॉर्मेट में भारत को पटखनी दी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के पुरुष क्रिकेटरों ने तो मैदान पर जश्न मनाया ही, साथ ही महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भागीदारी निभा रही आयरिश महिला टीम ने भी इस जीत का जश्न मनाया है।

मैच समाप्त होने के बाद क्रिकेट आयरलैंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अपने पुरुष टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाती दिख रही हैं। आयरिश गेंदबाज बॉल डालते हैं और अर्शदीप सिंह उस गेंद पर बल्ला चलाते हैं। गेंद हवा में जाती है और सभी आयरिश महिला क्रिकेटर कैच होने का इंतजार करती हैं। गेंद नीचे आती है और फील्डर उस कैच को लपक लेता है। आयरलैंड 34 रनों की भारत के ऊपर ऐतिहासिक जीत दर्ज करता है। कैच पकड़ते ही आयरलैंड की सभी महिला क्रिकेटर जश्न मनाती हैं। वे खुश हो जाती हैं और बाजुओं का बल दिखाते हुए पावर सेलिब्रेशन करती हैं। कई प्लेयर्स इस जीत की खुशी में खड़े भी हो जाती हैं। यह प्यारा सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आयरलैंड के खिलाफ भारत को मिली हार से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक एक तरफ अपनी टीम के प्रदर्शन से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर को कई जगह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा से उनकी तुलना की जा रही है। इसके ठीक उलट यही भारतीय प्रशंसक आयरलैंड टीम के अच्छा खेलने की तारीफ भी कर रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट बॉक्स में कह रहे हैं कि आयरलैंड ने अच्छा खेल दिखाया है। बता दें कि 26 जून को बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 182 रन बनाए थे। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रनों के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली, तब भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner