Breaking News

Raipur Traffic Police (खबरीलाल न्यूज़) :: भारी बारिश से चंदनीडीह मार्ग पर यातायात प्रभावित, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी :

post

khabrilal

रायपुर, 06 जुलाई 2026। लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच रायपुर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, चंदनीडीह मार्ग से रायपुर आने वाले रास्ते पर नाले का पानी उफान पर होने तथा कुछ तकनीकी कारणों से यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर जाम और वाहनों की धीमी आवाजाही की स्थिति बनी हुई है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यदि किसी कारणवश चंदनीडीह मार्ग से यात्रा करना आवश्यक हो, तो अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें ताकि अनावश्यक विलंब और परेशानी से बचा जा सके।

पुलिस ने वाहन चालकों से वर्षा के दौरान सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की है। साथ ही अन्य वाहन चालकों का सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने कहा है कि नागरिकों के सहयोग से ही बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सकता है। नागरिकों से सुरक्षित यात्रा करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner