Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : ‘छू लो आसमान’ आवासीय कोचिंग के लिए अतिथि शिक्षक एवं काउंसलर की भर्ती, 30 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू:

post

khabrilal

दंतेवाड़ा, जिले में संचालित ‘छू लो आसमान’ पीईटी-पीएमटी आवासीय कोचिंग सेंटर बालूद एवं कारली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों एवं महिला काउंसलर की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 जुलाई 2026 को उपस्थित होना होगा। भर्ती के तहत जीव विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के अतिथि शिक्षकों के साथ एक महिला काउंसिल का चयन किया जाएगा।

अतिथि शिक्षक पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में एम.एससी.,एम.ए. एवं बी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं काउंसलर पद के लिए एमसीए, पीजीडीसीए, बीसी सहित ऑनलाइन काउंसलिंग एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन का अनुभव तथा अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान वांछनीय होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के 70 प्रतिशत अंक, डेमो के 15 अंक तथा साक्षात्कार के 15 अंक निर्धारित हैं। डेमो एवं साक्षात्कार में कुल 30 अंकों में से न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 30 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद छू लो आसमान कन्या आवासीय विद्यालय, कारली में डेमो एवं साक्षात्कार आयोजित होगा। चयनित अभ्यर्थियों का अनुबंध 30 अप्रैल 2027 तक रहेगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला प्रशासन दंतेवाड़ा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को स्वयं अभिप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner