Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: विद्यालय परिसर में मदिरा सेवन करने वाले दो आरोपी मोनूदास मानिकपुरी व शेख साहिल एवं छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने वाला एक आरोपी आशीष कुमार यादव गिरफ्तार :

post

khabrilalथाना : सुपेला एवं पुलगांव (चौकी अंजोरा)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जिलेभर में संचालित पिंक पेट्रोलिंग अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, विद्यालय परिसर में मदिरा सेवन करने वाले दो आरोपी एवं छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में संचालित पिंक पेट्रोलिंग अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

थाना सुपेला क्षेत्र में पिंक पेट्रोलिंग के दौरान शासकीय विद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थान पर मदिरा सेवन करते पाए गए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना पुलगांव (चौकी अंजोरा) क्षेत्र में कॉलेज जा रही छात्रा का पीछा कर रास्ता रोकने, अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जप्त किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा पिंक पेट्रोलिंग अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं छात्राओं के विरुद्ध अपराध करने वाले तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner