रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय बताया है। मंत्री श्री चौधरी ने हमले में दिवंगत श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से पूरा छत्तीसगढ़ मर्माहत है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय सुरक्षा बल इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे और आतंकियों को उनके कृत्य की कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है तथा हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Journalist खबरीलाल