Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : कोल परियोजना पर बढ़ा विरोध, प्रभावित परिवारों ने सर्वे कार्य रोकने की मांग उठाई:

post

khabrilal

रायगढ़। एसईसीएल की प्रस्तावित पोरडा-चिमटापानी कोल परियोजना के लिए किये जा रहे सर्वेक्षण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। क्षेत्र के रहवासियों ने परियोजना की वास्तविक स्थिति एवं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व मुआवजा सबंधित विषयों पर स्पष्ट जानकारी देने तथा उनकी मांग पर सहमति होने के बाद ही कार्य को आगे बढ़ाने की मांग की है। घरघोड़ा क्षेत्र में एसईसीएल की पोरडा-चिमटापानी कोल परियोजना प्रस्तावित है।

इस योजना के लिए किये जा रहे सर्वेक्षण कार्य को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर प्रभावित गांव

के रहवासियों ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के साथ जिला कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि विगत वर्ष ग्राम पोरडा में सर्वेक्षण कार्य किया गया था, परंतु आज पर्यंत परियोजना की वास्तविक स्थिति और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, रोजगार एवं मुआवजा के विषय में कोई जानकारी ग्रामवासियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों ने मांग रखी कि प्रत्येक भूमि स्वामी को अपनी भूमि का बटांकन एवं राजस्व अभिलेखों का अद्यतन कराने पर्याप्त समय दिया जाए और प्रभावित ग्राम वासियों की आपत्ति एवं सुझाव को सुने बिना आगे की कार्रवाई नहीं की जावे।

वहीं ग्रामीणों की मांग है कि भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य से चार गुना अधिक प्रदान किया जाए तथा पेड़, मकान, कुआं, बोरवेल, फसल एवं अन्य सभी स्थयी परिसंपत्तियों का पृथक से मूल्यांकन कर पूर्ण रूप से मुआवजा दिया जाए।

वहीं प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार प्रदान किया जाए। परियोजना एवं ठेका कार्य में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उक्त सभी मांगों को ग्राम सभा के समक्ष लिखित समझौता कराया जाए। वहीं उक्त मांगों पर लिखित निर्णय होने तक सर्वेक्षण का कार्य स्थगित करने की भी उन्होंने मांग रखी है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner