आईएएस अधिकारी अमित कटारिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत के बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है। छत्तीसगढ़ में विधायिका और नौकरशाही (ब्यूरोक्रेसी) के बीच उपजा विवाद अब देश की संसद तक पहुंच गया है.
रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की. इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी उपस्थित रहे.
इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास, राज्य की विभिन्न जनहित प्राथमिकताओं और संसदीय क्षेत्र रायपुर की समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव (2004 बैच के आईएएस अधिकारी) अमित कटारिया के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष औपचारिक रूप से विशेषाधिकार हनन का नोटिस दर्ज कराया है.
सांसद अग्रवाल का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनके द्वारा लिखे गए पत्रों का आईएएस अधिकारी ने महीनों तक कोई जवाब नहीं दिया. इसके अलावा, फोन पर हुई बातचीत के दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर बेहद रूखा और अपमानजनक व्यवहार करते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधि को चुनौती दी और कहा - "जो करना है कर लो".
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. सचिवालय ने केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय को पत्र जारी कर इस पूरे घटनाक्रम पर जल्द से जल्द हिंदी और अंग्रेजी में फैक्चुअल नोट (तथ्यात्मक रिपोर्ट) तलब किया है.

Journalist खबरीलाल