Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: नामनाकला (अंबिकापुर) में आयोजित राजवाड़े समाज के भव्य सामाजिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज जन हुए शामिल, मंत्री राजेश अग्रवाल ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता पर दिया जोर :

post

khabrilalरिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट, दिनांक 04/08/2026, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।

अंबिकापुर/नामनाकला। अंबिकापुर के ग्राम नामनाकला में राजवाड़े समाज की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवाओं की भागीदारी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल का समाज की ओर से पुष्पमालाओं एवं आत्मीय स्वागत के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए समाज की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया।अपने संबोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, शिक्षा और आपसी सहयोग में होती है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए तथा समाज के वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेकर नई पीढ़ी को संगठित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। मंत्री ने सामाजिक समरसता बनाए रखने, परंपराओं एवं संस्कृति के संरक्षण तथा समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।बैठक में समाज के वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।सम्मेलन के दौरान उपस्थित समाजजनों ने मंत्री राजेश अग्रवाल का स्वागत कर समाज के प्रति सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। मंत्री ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शासन और समाज दोनों को मिलकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम का समापन समाज की प्रगति, संगठन की मजबूती और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने इस आयोजन को समाज की एकजुटता और जागरूकता का सशक्त उदाहरण बताया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner