Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: IPS जी.पी. सिंह ने संभाला प्रशिक्षण महानिदेशक और पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक का कार्यभार:

post

khabrilalरायपुर। पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह, IPS ने आज महानिदेशक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जी.पी. सिंह ने अकादमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान में चल रहे पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर और आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए संसाधनों की उपलब्धता और जरूरतों पर चर्चा की।

जी.पी. सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अकादमी की गतिविधियों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अकादमी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner