थाना : सुपेला। नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री करते 06 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक पकड़े गए, 1200 टैबलेट, 08 मोबाइल एवं 02 एयर गन सहित अन्य सामग्री बरामद। थाना सुपेला पुलिस ने मुखबिर सूचना पर अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे 06 आरोपियों एवं 01 अपचारी बालक को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, 08 मोबाइल फोन, बिक्री की रकम ₹1,400 एवं 02 एयर गन बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नशीली टैबलेट की बिक्री से अवैध लाभ अर्जित करने की गतिविधि में संलिप्त पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई, जिससे आरोपियों को मौके से पकड़ा जा सका। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Journalist खबरीलाल