Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 28 वें वर्ष में भी नशामुक्ति अभियान जारी, दूसरे दिन भी दिखी व्यापक जनभागीदारी:

post

khabrilalरायपुर। नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर में आयोजित नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह का दूसरा दिन भी उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पदयात्रा की शुरुआत भगत सिंह चौक, गौरव पथ से हुई। प्रारंभ में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पदयात्रा गौरव पथ से होते हुए भीमराव अंबेडकर चौक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पिछले 27 वर्षों से लगातार नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान अब अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण किसी एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें शिक्षा, खेल, संस्कार एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

श्री मिश्रा ने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर ही स्वस्थ परिवार, संस्कारवान समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner