इकाई : महिला थाना, दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का महिला थाना दुर्ग भ्रमण, परिवार परामर्श कार्यक्रम में सहभागिता एवं पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी कार्यप्रणाली की सराहना। दिनांक 26 एवं 27 सितंबर 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने महिला थाना दुर्ग का संक्षिप्त भ्रमण किया।दोपहर लगभग 12:50 बजे महिला थाना पहुंचकर उन्होंने थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा महिला थाना में परिवारों की काउंसलिंग हेतु अतिरिक्त कक्ष एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक मामलों में की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा गया तथा संबंधित परिवारों को आवश्यक सुझाव दिए गए। भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं परिवार परामर्श के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

Journalist खबरीलाल