Breaking News

Accident (खबरीलाल न्यूज़) :: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत :

post

khabrilalबिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से चलाए जा रहे बस वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पवन सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम पौंसरा थाना कोनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि उसका साला साहिल सिंह ठाकुर, निवासी किरारी थाना मस्तूरी, 1 अक्टूबर की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल मरवाही जाने के लिए निकला था। इसी दौरान ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर करीब सुबह 11 बजे बस क्रमांक CG10CE2453 ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पवन सिंह ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। वहां साहिल सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner