Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध शराब बिक्री के मामले में महिला आरोपी अंशु ध्रुव गिरफ्तार, 32 पौवा देशी मदिरा जब्त :

post

khabrilalपुलिस कमिश्नरेट रायपुर/ नॉर्थ जोन। नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी। अवैध शराब बिक्री के मामले में महिला आरोपी अंशु ध्रुव गिरफ्तार, 32 पौवा देशी मदिरा जब्त। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना गुढ़ियारी द्वारा दुर्गा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 01 महिला के कब्जे से 32 पौवा देशी मदिरा, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत ₹3,200/- बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला के पर्यवेक्षण में थाना गुढ़ियारी द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 02.10.2026 को टाउन भ्रमण के दौरान दुर्गा चौक में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोगांव पानी टंकी, धर्मकांटा के सामने एक महिला प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना गुढ़ियारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर मिली महिला ने अपना नाम श्रीमती अंशु ध्रुव, पति स्व. सुरेश ध्रुव, उम्र 55 वर्ष, निवासी गोंडपारा, पुरानी बस्ती गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर बताया। उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर 12 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मसाला एवं 20 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला, कुल 32 पौवा बरामद हुए। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त हुआ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner