सेक्टर-6, भिलाई, जिला दुर्ग। Cyber Jagruti Abhiyan के अंतर्गत पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV)को साइबर अपराधों से बचाव हेतु विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम। पुलिस अधीक्षक दुर्ग IPS विजय अग्रवाल के निर्देशन में Cyber Jagruti Abhiyan के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष श्री के. विनोद कुजूर के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दुर्ग पुलिस के साइबर सेल द्वारा PLV को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र भट्ट द्वारा साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों एवं बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर डॉ. संकल्प राय, नोडल अधिकारी साइबर जागरूकता द्वारा Digital Arrest, OTP Fraud, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। आरक्षक श्री कमेश्वर देशमुख द्वारा GRM एवं MRM Portal के संबंध में जानकारी दी गई तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर तत्काल शिकायत करने की प्रक्रिया समझाई गई।

Journalist खबरीलाल