Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,November 20,2026

पुलिस Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक ओमेश सिंह ठाकुर गिरफ्तार:

post

khabrilalबिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के जोरापारा तालाब के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों और आम नागरिकों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोरापारा तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान ओमेश सिंह ठाकुर (18 वर्ष 3 माह), निवासी सीएमएचओ ऑफिस कैंपस, सरकंडा के रूप में हुई है। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner