दुर्ग, 20 नवंबर। गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार सह-आरोपी को दुर्ग पुलिस ने महासमुंद जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशन यादव, निवासी महासमुंद के रूप में हुई है। पुलिस पिछले छह दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी में लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा के अवैध कारोबार को लेकर अपराध क्रमांक 1012/2026 दर्ज किया गया था। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी गुरु लखनलाल गोंड से पूछताछ के दौरान किशन यादव की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक देवांश सिंह राठौर के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर महासमुंद में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 25(ख) एवं 27(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे दुर्ग लाकर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सहित अंजोरा चौकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Journalist खबरीलाल