Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी पर निगम की सख्ती, 45 दुकानों पर 29 हजार रुपये का जुर्माना, जोन 2, 4 और 10 में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी:

post

khabrilalरायपुर। खबरीलाल न्यूज़। राजधानी रायपुर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन क्रमांक 2, 4 एवं 10 के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 45 दुकानों पर 29 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया।

जोन 2 में 12 दुकानों पर कार्रवाई

जोन कमिश्नर पी.डी. धृतलहरे के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे की उपस्थिति में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने, सूखा-गीला कचरा अलग-अलग नहीं रखने तथा गंदगी फैलाने पर 12 दुकानों से 12,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जोन 4 में 22 दुकानों पर जुर्माना

जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में गंदगी फैलाने और डस्टबिन नहीं रखने पर 22 दुकानों से 9,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जोन 10 में 11 दुकानों पर कार्रवाई

जोन कमिश्नर रुचि शर्मा के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हजारी की उपस्थिति में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने और गंदगी फैलाने पर 11 दुकानों से 6,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने संबंधित दुकान संचालकों को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner