Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन अपचारी बालक पकड़े गए:

post

khabrilal2.52 लाख रुपये नकद बरामद, पंडरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई। 

रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी के मामले में पंडरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपचारी बालकों को धमतरी एवं नागपुर से पकड़ा है। शोरूम से 2,56,163 रुपये नकद एवं एक पावर स्विच चोरी हुआ था। डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों की पतासाजी की।

पुलिस ने चोरी की रकम में से 2,52,700 रुपये एवं सीसीटीवी का डीवीआर समझकर ले जाया गया पावर स्विच बरामद किया है। तीनों अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner