5 से 15 हजार रुपये के कमीशन में उपलब्ध कराते थे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त।
दुर्ग। खबरीलाल न्यूज़। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपेला थाना पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के संबंधित खातों की जांच में साइबर ठगी से प्राप्त लाखों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। आरोपी कमीशन के लालच में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इसके एवज में पांच से 15 हजार रुपये तक कमीशन दिया जाता था।
तीन आरोपी गिरफ्तार - पुलिस ने कांति प्रसाद पारधी (33), वसीम खान (30) एवं पोषण निषाद (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(2), 318(3) एवं 317(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
आर्थिक लालच से बचें नागरिक : दुर्ग पुलिस
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता अथवा बैंकिंग दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। साइबर ठगी अथवा बैंक खाते के दुरुपयोग की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Journalist खबरीलाल