दुर्ग। खबरीलाल न्यूज़। थाना बोरी पुलिस ने जमीन के दस्तावेजों में कूटरचना कर एक ही जमीन का कई लोगों से सौदा करने के मामले में ग्राम अरसी निवासी दीपक देशलहरे (36) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ग्राम अरसी स्थित 0.32 हेक्टेयर भूमि का सौदा तीन लाख रुपये में कर प्रार्थी से रकम प्राप्त की थी। दस्तावेजों में त्रुटि सुधारने और रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी। जांच में उसी जमीन की अलग-अलग ऋण पुस्तिका तैयार कर अन्य व्यक्तियों को भी पावर ऑफ अटॉर्नी देने और रजिस्ट्री कराने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से जमीन खरीदने से पहले मूल दस्तावेजों एवं स्वामित्व का राजस्व विभाग से विधिवत सत्यापन कराने की अपील की है।

Journalist खबरीलाल