मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रदेश के पहले पंचायत आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण।
रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 नवंबर को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 280 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्थापित यह प्रदेश की अपनी तरह की पहली परियोजना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास आय के अपने स्थायी स्रोत हों। कुंजारा की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पंचायत को मिलेगी नियमित आय
क्रेडा द्वारा स्थापित इस संयंत्र से प्रतिवर्ष लगभग चार लाख यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है। उत्पादित बिजली सीधे विद्युत ग्रिड में प्रवाहित होगी। वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से शासकीय कार्यालयों की विद्युत खपत में इसका समायोजन किया जाएगा।शासकीय विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम पंचायत को पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से लाभांश मिलेगा, जिससे सालाना लगभग 18.75 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है। इस राशि का उपयोग ग्राम सभा की सहमति से स्थानीय विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।
सीसी सड़क और दो सामुदायिक भवनों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कुंजारा में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क, श्री टोली में सामुदायिक भवन तथा शिव मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व विधायक रोहित साय, उपेंद्र यादव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल