रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से 28 नवंबर को मानवाधिकार जागरूकता, संवैधानिक मूल्य एवं कमजोर वर्गों के संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने तथा कमजोर एवं वंचित वर्गों के संरक्षण का आह्वान किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव ने आयोग के सहयोग की सराहना की।
तकनीकी सत्रों में डॉ. योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वीणा नायर, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव एवं शुभम तोमर ने मानवाधिकार, संवैधानिक अधिकार, महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों की कानूनी सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Journalist खबरीलाल