बिलासपुर । नॉन कंज्यूमर सेक्टर को कोयले की आपूर्ति बंद किये जाने की खबरों को एसईसीएल प्रबंधन प्राथमिकता के साथ संज्ञान में लेते हुए इन खबरों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रबंधन ने किसी भी नॉन कंज्यूमर सेक्टर को कोयले की आपूर्ति बंद किये जाने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किये है।
प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी डा सनीश चंद्रा ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुछ समूहों में इस प्रकार की खबरें आई कि एसीईसीएल द्वारा नॉन कंज्यूमर सेक्टर जिसमें स्पांज ऑयरन री-रोलिंग मिल तथा अन्य ऐसे उद्योग हैं जिन्हें कोयले की आवश्यकता होती है उन्हें कोयले की आपूर्ति बंद कर दी गई है। जबकि यह पूरी तरह से बेबुनियाद है इन सेक्टरों को कोयले की आपूर्ति बंद किये जाने के संबंध में न प्रबंधन द्वारा कोई दिशा निर्देश दिये हैं और न ही बंद किये जाने संबंधी किसी भी प्रकार को कोई आदेश जारी किया गया है।
डा सनीश चंद्रा ने कहा कि कुछ एक पॉवर प्लांटों में क्रिटीकल कोयले के स्टॉक को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन पॉवर सेक्टर को कोयले की आपूर्ति की जा रही है।उन्होंने कहा कि बेस्ट के फर्ज के आधार पर नॉन पॉवर सेक्टर को भी कोयला आपूर्ति करने की दिशा में एसईसीएल द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।

Journalist खबरीलाल