रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसा.
उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी आ रहे
हैं, अपना-अपना नंबर बढ़ाने का खेल चल रहा है. कोई भी योजना लाओ. उन्होंने
कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है, छत्तीसगढ
की जनता भी दिखाई नहीं दे रही है. केवल राहुल गांधी को प्रसन्न करने के
लिए कांग्रेस में लड़ाई चल रही है. डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर
भी निशाना साधा कि वह इन्फ्रॉस्ट्रक्चर जानते नहीं है, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर
में छत्तीसगढ़ जीरो हो गया है, सड़क, पुल, पुलिया क्या होता है, नहीं मालूम,
ये तो केवल नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की बात करते हैं, रोजगार का मतलब शराब
की घर पहुंच सेवा समझते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बोल रही है कि गोबर
इकट्ठा करो और छेना बनाओ, यही रोजगार है, हकीकत यह है कि तीन साल में एक भी
युवक को रोजगार नहीं मिला है. पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में जो 14 हजार
शिक्षक भर्ती प्रारंभ की गई थी, उसमें भी आधे लोगों को रोजगार नहीं मिला
है, पुलिस भर्ती का एक विज्ञापन तीन साल में जारी नहीं हुआ.

Journalist खबरीलाल