रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल
गांधी रायपुर साइंस कालेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे
थे, इस दौरान राजधानी रायपुर के गोल चौक डीडी नगर इलाके में भाजयुमो
कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल को काला कपड़ा दिखाते हुए कार के सामने आ गए।
पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की
गिरफ्तारी पर भाजपा ने भड़क गई। भाजयुमो ने राहुल गांधी को काले झंडे
दिखाने की चेतावनी दी थी। इसी वजह से प्रदेशभर में उनकी घेराबंदी की जा रही
है।
बता दें कि इसके पहले प्रदेशभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की
गिरफ्तारी की गई है। उन्हें रायपुर आने से रोका गया है। इस पर भाजपा कड़ा
विरोध दर्ज कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने इसे सरकार की
तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना डर कि
उन्हें घर से ही पुलिस उठा ले गई। राहुल गांधी जी आपके मुख्यमंत्री डरपोक
हैं, इसलिए तानाशाही पर उतारू हैं। याद रखें, भाजपा संघर्ष और बलिदान देने
वाली पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता तुम्हारी बुजदिल हरकतों से डरने वाले
नहीं है। सब याद रखा जाएगा।
अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप साहू की गिरफ्तारी का विरोध
जनता
कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार
अजीत जोगी युवा मोर्चा के सभी शहर जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष प्रदेश
पदाधिकारी पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि कांग्रेस नेता राहुल
गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के अवसर पर पुलिस के द्वारा अजीत जोगी युवा मोर्चा
के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू को बलपूर्वक उनके घर से गिरफ्तार कर नजरबंद
किया गया है, जिसका विरोध स्वरूप प्रदेश भर में तानाशाही सरकार के तानाशाह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाना है।

Journalist खबरीलाल