Breaking News

news raipur:: राहुल के कार्यक्रम स्‍थल से हटाए गए सिंहदेव के पोस्‍टर, समर्थक नाराज:

post

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल
गांधी आज रायपुर आ रहे हैं। राहुल यहां साइंस कालेज मैदान में आयोजित
कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं का शुभारंभ और भूमिपूजन करेंगे। इसके लिए
सांइस कालेज मैदान में भव्‍य तैयारी की गई है। साइंस कालेज मैदान पहुंचने
के सभी रास्तों पर कांग्रेस नेताओं के पोस्‍टर से अटे प्‍ड़े हैं। राहुल
गांधी की नजर में आने के लिए हर छोटे-बड़े नेता को जहां जगह दिखा वहां अपना
पोस्‍टर लगा दिया है।

सांइस कालेज मैदान जाने के रास्‍ते पर राज्‍य
के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव के भी पोस्‍टर लगाए गए थे। सांइस
कालेज के आसपास के लगभग हर बिजली के खंभे पर सिंहदेव का पोस्‍टर लगा था,
लेकिन राहुल के आने से ठीक एक दिन पहले बुधवार को नगर निगम ने सिंहदेव के
सभी पोस्‍टरों को हटा दिया है। नगर निगम की इस कार्यवाही का वीडियो इंटरनेट
मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंहदेव
समर्थकों के साथ ही भाजपा के नेताओं के साथ अन्‍य लोग भी इस वीडियो को
शेयर करके सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, सिंहदेव के समर्थक इस कार्यवाही से
बेहद नाराज हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में सिंहदेव समर्थक कड़ा
विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। इसके लिए अंबिकापुर से भी बड़ी
संख्‍या में सिंहदेव के समर्थक रायपुर पहुंचे हैं। ये लोग प्रदेश कांग्रेस
अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और निगम आयुक्‍त से
मिलकर शिकायत करेंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner