Breaking News

news raipur:: रविशंकर विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी संघ निलंबित:

post

रायपुर । अनुसूचित जाति और जनजाति
कर्मचारी संघ आरक्षित कर्मचारियों के डिमोशन को लेकर तीन दिनों से विरोध
कर रहे हैं। इस बीच कर्मचारियों ने रवि शंकर शुक्ल विश्विद्यालय के कुलपति
डा. केएल वर्मा से मुलाकात की। इधर नियमावली और आय-व्यय की जानकारी न देने
को लेकर प्रबंधन ने विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी संघों को निलंबित कर
दिया गया है। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल कर्मचारी संघ, अन्य पिछड़ा वर्ग
कर्मचारी संघ, अनुसूचित जाति और जनजाति कर्मचारी संघ शामिल है।

11 कर्मचारी कक्ष अधिकारी से वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर पदानवत

शासकीय
नियमों के तहत रविशंकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से 11 कर्मचारियों का
कक्ष अधिकारी के पद से वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर पदावनत का आदेश निकाला गया
है। इसे लेकर अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी संघ तीसरे दिन लगातार विरोध
जता रहे हैं। अजा-अजजा के कर्मचारी आदेश को वापस लेने वाले मांगों को लेकर
कुलपति से मिले। वहीं आदेश वापस लेने की अपील की लेकिन कुलपति ने शासन के
नियमों का हवाला देते हुए इससे साफ इन्कार कर दिया है।

कर्मचारी संघ ने आदेश जारी करने को बताया गलत

इधर
कर्मचारी संघों के निलंबन को लेकर रविशंकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण
सिह ठाकुर और प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बायलाज व
नियमावली की जानकारी विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराई गई है। इसके बावजूद इस
तरह का आदेश विश्वविद्यालय प्रबधंन द्वारा जारी करना गलत है। कर्मचारी संघ
ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर करने की बात कही है। वहीं विश्वविद्यालय
प्रबंधन से भी इस फैसले को वापस लेने की अपील की है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner