Shree kant jaiswal कोरिया
बैकुठपुर/ढाई महीने पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर घर मे ही हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह जंगल की ओर फरार हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। ढाई महीने बाद पुलिस को पहाड़ पर नरकंकाल मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वेटर व पैंट के बीच हड्डियां ही बची थी। पुलिस ने शिनाख्ती कराई तो वहां मौजूद एक युवक ने कपड़े देखकर उसकी पहचान अपने उस भाई के रूप में की जो ढाई महीने पहले पत्नी की हत्या कर भाग गया था।
पुलिस ने कंकाल बरामद कर आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी है। कोरिया जिले के पोड़ी के वार्ड नंबर तीन में रहने वाले भोरेलाल नामक व्यक्ति ने करीब दो माह पूर्व किसी बात पर अपनी पत्नी पर टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया था। लहूलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर वह जंगल की तरफ फरार हो गया था। कुछ ही देर में पत्नी की मौत हो गई थी।
सूचना पर पोड़ी पुलिस ने आरोपी की जंगल में काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने कई बार जंगल में सर्चिंग की लेकिन असफलता ही हाथ लगी। घटना के ढाई महीने बाद पुलिस को सूचना मिली कि भुईतुर्रा पहाड़ी नाला जंगल में बारह नंबर खदान के पास एक नरकंकाल मिला है। यह कंकाल भोरेलाल का ही था। इसे जंगल मे लकड़ी लेने गए मंगल नामक व्यक्ति ने सबसे पहले बदबू आने पर देखा था । मृतक के भाई मोहरलाल ने उसके सफेद रंग के स्वेटर और पैंट से उसकी पहचान की है। मामले में वरिष्ठ फॉरेसिक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ एस के सिंह, सीएसपी पीपी सिंह, पोड़ी थाना प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

Journalist खबरीलाल