Breaking News

news raipur:: खिलाड़ियों और कैडेटों को इस बार भी मिलेंगे बोनस अंक :

post

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा
10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों तथा एनसीसी व
एनएसएस कैडेटों को इस बार भी बोनस अंक प्रदान किया जाएगा. मंडल ने लोक
शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर 31 मार्च तक खिलाड़ियों और कैडेटों की सूची
मंगाई है. बोनस अंक के संबंध में माशिमं ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
जिसके तहत खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षर भारत कार्यक्रम
अनुदेशकों को बोनस अंक का लाभ चालू शिक्षा सत्र में दिया जाता है. खेलों
में प्रथम से तृतीय स्थान तक समान लाभ दिया जाएगा. राज्य स्तर पर 10 अंक,
राष्ट्रीय 15 अंक तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले
खिलाड़ियों को 20 अंक का बोनस अंक प्रदान किया जाएगा.

बोनस अंक का लाभ केवल सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए ही दिया जाएगा. इसका
लाभ केवल एक बार मुख्य परीक्षा में दिया जाएगा. निर्देश के अनुसार
परीक्षार्थियों को बोनस अंक मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने की दशा में
अनुत्तीर्ण विषयों में आवश्यकतानुसार जोड़ा जाएगा एवं शेष अंक महायोग में
सम्मिलित किया जाएगा. यदि विद्यार्थी पहले से ही समस्य विषयों में उत्तीर्ण
है तो बोनस अंक को महायोग में जोड़ा जाएगा. वहीं यदि परीक्षार्थी पूरक अथवा
क्रेडिट योजना के तहत आगामी परीक्षा में सम्मिलित होता है तो बोनस अंक
स्वमेव निरस्त हो जाएगा. मंडल से मान्यता प्राप्त विद्यालय के नियमित
विद्यार्थियों को ही बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner