Breaking News

News Jaipur :: ACB की कार्यवाही :: जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें - राज्य प्रशासनिक अधिकारी:

post

राजस्थान में पूरा दफ्तर ही घूस लेते पकड़ा गया है. पकड़े जाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ने तर्क दिया कि जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें. रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर शहर के विकास का जिम्मा संभालने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण की डिप्टी कमिश्नर समेत पूरा दफ्तर घूसखोरी के मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया है. घूस लेते हुए पकड़े जाने के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ममता यादव एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के सामने हंस रही थीं.

पट्‌टा जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत :: इस मामले में कुल रिश्वत की राशि 1 लाख 10 हजार रूपए जब्त की गई है। वहीं ACB के एएसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि प्लॉट के पट्टे जारी करने की एवज में करीब 15 लाख रूपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। जोन उपायुक्त ममता यादव ने करीब दो से तीन लाख रूपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन भनक लगने के बाद नकदी आज लेने से इंकार कर दिया। लेकिन ACB ने सबूत के आधार पर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner