रायपुर । आदिवासी जननायक गुंडाधूर की
प्रतिमा के अनावरण के बाद आदिवासी हितों को लेकर सियासत गरम हो गई है।
कांग्रेस और भाजपा खुद को आदिवासी हितैषी बताने की होड़ में जुट गई हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीन साल की सरकार में सबसे ज्यादा
आदिवासियों का शोषण हुआ है जबकि कांग्रेस आदिवासी हितों के लिए किए गए काम
को गिनाने से पीछे नहीं हट रही है। भाजपा ने रमन सरकार में आदिवासी हितों
के लिए उठाए गए कदम गिनाए हैं। भाजपा गुंडाधूर की मूर्ति लगाने का समर्थन
कर रही है, लेकिन सरकार को सिर्फ दिखावे के लिए मूर्ति लगाने पर नसीहत दे
रही है।
आदिवासी के जीवन में बदलाव पर दे ध्यान-धर्मलाल
नेता
प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसी भी महापुरुष की मूर्ति लगाने के
पीछे उनको स्मरण का उद्देश्य होता है। मूर्ति लगाने से ज्यादा आदिवासी समाज
के जीवन में बदलाव कैसे आए, उस पर विचार करना चाहिए। भाजपा सरकार में कई
योजनाएं आदिवासियों के लिए चलाई गईं। आदिवासियों को 32 प्रतिशत का आरक्षण
दिया गया। वनोपज के प्रसंस्करण और खरीदी की गई।

Journalist खबरीलाल