रायपुर । लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित
ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के पोर्टल में आवश्यक परिवर्तन करते हुए अब एक
मोबाइल नंबर से एक माह में अधिकतम केवल चार आवेदन की सीमा तय कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
समीर विश्नोई ने बताया कि विगत दिनों ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आम नागरिकों
की सुविधा के लिए दिए गए सिटीजन लागिन का दुरुपयोग की शिकायतों संज्ञान
लेते हुए चिप्स ने यह बदलाव किया है।
एक माह में चार से
ज्यादा आवेदन की दशा में नागरिक लोक सेवा केंद्र, चाइस सेंटर के माध्यम से
आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा लोक सेवा केंद्र द्वारा संचालित समस्त सेवाओं
पर लागू होगी। विश्नोई ने बताया कि शीघ्र ही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना का
उन्नत नया पोर्टल प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है
कि कोई भी व्यक्ति दुरुपयोग न कर सके।

Journalist खबरीलाल