बिलासपुर में राजकिशोर नगर से लगा हुआ मोपका दिनों दिन विकसित होते जा रहा है और वहां सैंकड़ों लोगों का निवास है। मोपका में स्थित धानमंडी जाने वाले रास्ते का हाल इतना बुरा और धूल भरा है कि लोग एक बार वहां से गुजरे तो हड्डी पसली ढीला हो जाये और मिट्टी की धूल से सरोबर हो जाये।
सवाल ये उठ रहा है कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कर क्या रहे हैं ? क्या उन्हें इसका इल्म नहीं है ? क्या वे इस जर्जर, गड्ढे नुमा, उबड़ खाबड़ रोड से अनभिज्ञ हैं जो सुधार नहीं करवा पा रहे हैं ?
इस रास्ते से लगे हुए एरिया में लोगों का निवास है, कई लोग नाईट ड्यूटी कर इस रास्ते से घर लौटते हैं। जो हाल है इस रास्ते का कभी भी यहां दुर्घटना घटित हो सकती है साथ ही रात में रोशनी की कमी भी रहती है। लगता है बिलासपुर नगर निगम, इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कुंभकर्ण नींद में सोए हुए हैं तभी इस जर्जर रास्ते को ठीक नहीं करवा पा रहे हैं।
साहब, नींद से जागिये और अपनी नजर इस रास्ते पर डालिये और एक बार दौरा कीजिये ताकि इस क्षेत्र के लोग आपको धन्यवाद दे पाए इस बदहाल सड़क के लिये।

Journalist खबरीलाल