रायपुर । अंतरराष्ट्रीय बाजार के
प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। बीते सप्ताह
शनिवार की अपेक्षा सोना 500 रुपये महंगा हो गया। वहीं चांदी की कीमतें भी
1500 रुपये उछल गई। मंगलवार सुबह रायपुर सराफा बाजार में सोना 53500 रुपये
प्रति दस ग्राम पर खुला। इसके साथ ही चांदी 68500 रुपये प्रति किलो रही।
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं में इस प्रकार से
उतार-चढ़ाव का रुख बना रहेगा। आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में इस
प्रकार का रुख देखने मिलेगा।
ग्राहकी की रफ्तार सुस्त
कीमतों
में इजाफा होने के साथ ही शादी के मुहुर्त खत्म होने से अब सराफा कारोबार
की रफ्तार भी सुस्त हो गई है। सराफा संस्थानों में एक बार फिर से सन्नाटा
पसरने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि अगले माह से शादियां शुरू होते ही
कारोबार में फिर से बढ़ोतरी होगी। सराफा संस्थानों में अभी भी बनवाई में
विशेष छूट और आकर्षक उपहार योजना दिए जा रहे है। इन्हें उपभोक्ता भी काफी
पसंद करते है।

Journalist खबरीलाल