नई दिल्ली। सब्जियों और फलों के नियमित सेवन को काफी स्वास्थ्यवर्धक मन जाता हैं। खासकर नियमित रूप से सब्जियों के जूस का सेवन करना आपके लिए काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि इस बात का हमेशा ध्यान रहे कि ताजी सब्जियों के जूस के ही लाभ हैं, फ्रोजन या डिब्बाबंद जूस को ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। इसलिए रोजाना हरी-ताजी और मौसमी सब्जियों के जूस के सेवन की आदत बनाएं। आइए जानते हैं कि आहार में किन सब्जियों के मिक्स जूस के शामिल करके बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है?
गाजर का जूस:: गाजर के जूस को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। इसमें कैलोरी कम होने के साथ विटामिन ए, बायोटिन और पोटेशियम की अधिकता होती है जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है। गाजर आंखों और हृदय की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते रहे हैं।
चुकंदर के जूस का सेवन:: शरीर की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए चुकंदर के जूस को हमेशा से सर्वोत्तम विकल्प के रूप में जाना जाता है। नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर का रस रक्तचाप को कंट्रोल रखने के साथ शरीर में खून की कमी को दूर करने और एथलेटिक तथा मानसिक प्रदर्शन में सुधार करने में सहायक होता है।
ब्रोकली का जूस:: ब्रोकोली को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद सब्जियों में से एक माना जाता रहा है। इसमें पोटेशियम और विटामिन ए, बी 6, तथा सी जैसे प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के संपूर्ण कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
पालक का जूस :: पालक को इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के लिए सबसे फायदेमंद साग में से एक माना जाता है। पालक विटामिन-ए और सी से भरपूर होने के साथ क्वेरसेटिन, केम्पफेरोल, और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत माना जाता है। पालक भी नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

Journalist खबरीलाल