रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर एवं बीकानेर राजघराने के राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। महाराजश्री 74 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में ब्रह्मलीन हुए।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि महाराजश्री का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका ब्रह्मलीन होना संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि महाराजश्री प्रतिवर्ष राजिम कुंभ में पधारकर श्रद्धालुओं को अपना सानिध्य एवं आशीर्वाद प्रदान करते थे। छत्तीसगढ़ के प्रति उनका विशेष स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।
स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का 24 मार्च 2014 को काशी में आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक हुआ था। उन्होंने आश्रमों एवं गुरुकुलों के माध्यम से वैदिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके ब्रह्मलीन होने पर महानिर्वाणी अखाड़े में 16 दिवस तथा जूना अखाड़े में तीन दिवस का शोक घोषित किया गया है। बीकानेर स्थित राजगुरु मठ में 29 नवंबर को उनका समाधि संस्कार निर्धारित है। मंत्री अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत संत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Journalist खबरीलाल