50 विद्यार्थी तैयार कर रहे शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड, अप्रैल 2027 में प्रक्षेपण प्रस्तावित।
रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 29 नवंबर को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड विकसित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों का अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। सही अवसर, आधुनिक संसाधन और मार्गदर्शन मिलने से ग्रामीण प्रतिभाएं भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। जिला प्रशासन की इस अभिनव परियोजना को अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग एवं IDYM फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग और रेडियो संचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण इसरो के POEM/SMiLE प्लेटफॉर्म के माध्यम से अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए जशपुर में UHF ग्राउंड स्टेशन भी स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थी सैटेलाइट ट्रैकिंग एवं अंतरिक्ष से प्राप्त डेटा का अध्ययन करेंगे। यह परियोजना जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Journalist खबरीलाल