भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष एकादशी
- अजा एकादशी- 23 अगस्त, मंगलवार
अजा एकादशी 23 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी।
मुहूर्त-
- एकादशी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 22, 2022 को 03:35 ए एम बजे
- एकादशी तिथि समाप्त - अगस्त 23, 2022 को 06:06 ए एम बजे
एकादशी व्रत पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
- भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
- भगवान की आरती करें।
- भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ
सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को
जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग
ग्रहण नहीं करते हैं। - इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
- इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट
- श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
- पुष्प
- नारियल
- सुपारी
- फल
- लौंग
- धूप
- दीप
- घी
- पंचामृत
- अक्षत
- तुलसी दल
- चंदन
- मिष्ठान


Journalist खबरीलाल














