अक्सर आपने लोगों को खाने के बाद गुड़ खाते हुए देखा होगा, स्वास्थ्य के
लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है,
प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी
भरपूर होता है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस ने भी गुड़ खाने को सेहत के
लिए विशेष लाभकारी बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की
जगह पर गुड़ का सेवन करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं
ने पाया कि गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिनकी शरीर
को रोजाना आवश्यकता होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ पाचन को ठीक रखने
के साथ कब्ज को रोकने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में आपके लिए
सहायक हो सकता है। घरेलू उपाय के तौर पर भी वर्षों से खाने के बाद गुड़
खाने की आदत को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है।
लिवर को करता है डिटॉक्स
लिवर से विषाक्तता को कम करने और इसके कार्यों को ठीक रखने के लिए भी गुड़
का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। देसी डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी
गुड़ का दही के साथ सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। गुड़ के नियमित सेवन
की आदत पाचन अंगों के लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है।
डायबिटीज में कर सकते हैं गुड़ का सेवन?
शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ का सेवन डायबिटीज में किया जा सकता है, यह
रिफाइंड शुगर की जगह मीठे का विकल्प हो सकता है, पर गुड़ के कारण भी ब्लड
शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि मधुमेह में गुड़ खाने से पहले अपने
डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Journalist खबरीलाल