पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित महिलाओं को शरीर में अनचाहे
बाल, गर्भधारण में दिक्कतें, अनियमित पीरियड्स, गालों में पिंपल्स,
हिर्सुटिज़्म, मूड स्विंग्स के साथ ही चिंता, तनाव और लोअर बैली फैट के बढ़
जाने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी पीसीओएस की
समस्या से पीड़ित हैं और उसे मैनेज करना चाहती हैं तो अपने रूटिन में शामिल
करें ये 3 तरह की हर्बल चाय।
स्पियरमिंट टी
स्पियरमिंट टी या कहे पहाड़ी पुदीना की चाय बढ़े हुए टेस्टोस्टेरोन लेवल को
कंट्रोल करके हिर्सुटिज़्म में राहत प्रदान करने में मदद करती है। यह
ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने के साथ ही एण्ड्रोजन के स्तर को भी कम करती है।
सेहत से जुड़े फाये लेने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट स्पीयरमिंट का
सेवन कर सकते हैं।
अदरक की चाय
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन से लड़ने में मददगार है। अदरक की
चाय पीने से हार्मोन्स रेगुलेट करने में मदद मिलती है। यह पीरियड्स की
ऐंठन, मूड स्विंग और सिरदर्द जैसे लक्षणों कम करने में मददगार है। आप
सुबह-शाम अदरक की चाय का सेवन नींबू या शहद मिलाकर भी कर सकते हैं।
दालचीनी की चाय
यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन लेवल को कम करने में सहायक है।
दालचीनी की चाय पीने से वजन कम करने और पीरियड्स को नियमित करने में भी
मिलती है। यह कैफीन फ्री होती है, आप कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं।



Journalist खबरीलाल














